उत्तरप्रदेश

बलिया में चलती बाइक पर गिरा हाईटेंशन तार, बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत!

बलिया(संजय कुमार तिवारी): बैरिया थाना क्षेत्र के लालझरी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के पास बुधवार को अचानक हाईटेंशन तार टूटकर बाइक पर गिर गया। हादसे में तीन युवक बुरी तरह झुलस कर मौत की नींद सो गये। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि दलजीत टोला निवासी अनूप सिंह (20) पुत्र सुनील सिंह का जन्मदिन आज (बुधवार) था, लिहाजा अनुज अपने मित्र सोनू गुप्ता (18) पुत्र महेंद्र गुप्ता तथा छोटू सिंह (18) पुत्र भुटेली सिंह के साथ बैरिया बाजार में केक खरीदने आया था। तीनों साथी केक खरीद कर घर लौट रहे थे। अभी व लालझरी देवी इंटर कॉलेज के पास पहुंचे ही थे, कि अचानक इन पर हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। करंट की चपेट में आने से तीनों युवक बाइक समेत नीचे गिर गए और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

Related posts

नामित सभासद ने नगर पालिका पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त, खराब रैंकिंग पर अधिकारियों को लगाई फटकार

गौ तस्कर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ बदमाश!

error: