बिहार

बिहार इंटर की परीक्षा शुरू, परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आज 1 फरवरी से बिहार इंटर की परीक्षा शुरू हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। बही 38 ज़िलों में 1473 परीक्षा केंद्र बनाये गए है। जहाँ 13 लाख 50 हज़ार 233 छात्र और छात्राये परीक्षा में शामिल हुये है. वहीं पटना सिटी के स्कूल में भी कदाचार मुक्त परीक्षा हो, इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV (कैमरे ) लगाए गए है.

साथ ही परीक्षा हॉल में वीडियो ग्राफर भी कराई जा रही है. परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की सीमा में धारा 144 लगाया गया है। बही परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। कोरोना महामारी को देखते हुए परीक्षा हॉल में जाने वाले परीक्षार्थी मास्क और सेनिटाइज का प्रयोग कर रहे है। ठंढ को देखते हुए इस वार BSEB की ओर से चप्पल की जगह जूते पहनकर भी परीक्षा केंद्र में आने की अनुमति दी गई है।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित