ताजा खबरेंमनोरंजन

विराट-अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम “वमिका” रखा, पहली तस्वीर सोशल मीडिया में की साझा

नई दिल्ली: बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर के स्टार विराट कोहली माता-पिता बनने के 21 दिन बाद दोनों ने बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया में साझा की है और उसका नाम भी अपने फैंस को बताया है. सोमवार को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बेटी को गोद में लिया हुआ है. अनुष्का और विराट हसंते हुए प्यार से बेटी को देख रहे हैं. वहीं विराट-अनुष्का ने अपनी लाड़ली को “वमिका” नाम दिया है.

वमिका मां दुर्गा का पर्यायवाची है-

अनुष्का ने लिखा- ”हम जीवन में एक-दूसरे के प्यार और आभार जताते हुए एक-साथ रहे हैं, मगर अब यह नन्ही जान वमिका हमारी भावनाओं को अलग ही स्तर पर ले गयी है। आंसू, ख़ुशियां, फ़िक्र, वरदान… सारी भावनाएं कभी-कभी मिनटों के अंतराल में महसूस हो जाती हैं। नींद तो दूर की बात है, लेकिन हमारे दिल प्यार से लबालब हैं। आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। प्रार्थनाएं और सकारात्मक ऊर्जा। अनुष्का की तस्वीर पर विराट ने कमेंट सेक्शन में लिखा- एक फ्रेम में मेरी पूरी दुनिया।

Related posts

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

छाया सिंह की भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम, शादी के बाद ब्रेक लेकर फिर से हुई सक्रिय

शहीद होने के बाद भी उनकी आत्मा सिक्किम में भारत-चीन बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रही है : बाबा हरभजन सिंह जी