बिहार

आज से महावीर कैंसर संस्थान के इन लोगों को लगाया जाएगा कोरोना टीका 

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): आज से कोरोना का टीकाकरण महावीर कैंसर संस्थान में कार्यरत डाक्टर्स, नर्सेज पारामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों के बीच शुरू होगा. कोरोना के टीकाकरण के लिए संस्थान में कार्यरत सभी कर्मियों का रजिस्ट्रेशन सरकार को भेजी गयी थी. सरकार की तरफ से आज 1 फरवरी को कोरोना टीकाकरण के लिए कर्मचारियों की सूची महावीर कैंसर संस्थान को भेज दी गयी है तथा कर्मचारियों के टीकाकरण की तिथि उनके मोबाइल पर एस.एम.एस. द्वारा भेजी जा रही है. कोरोना के टीकाकरण के लिए सरकार द्वारा दिए गये सभी गाइडलाईन्स को पूरा करते हुए इस कार्य के लिए अलग से संस्थान के डाक्टर्स , नर्सेज एवं अन्य कर्मियों को लगाया गया है. इसका विधिवत उद्घाटन संस्थान में आज 09:00 बजे सुबह किया जाएगा।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित