ताजा खबरेंबिहार

दारोगा को गोली मारे जाने पर मृत्युंजय सिंह ने कहा- अपराधियों को गोली की भाषा में जवाब देना होगा

पटना(न्यूज़ क्राइम 24 डेस्क): हालात ऐसे है कि अब अपराधी पुलिस को भी अपना निशाना बना रहे है. बाढ़ में रेलवे स्टेशन के बाहर ड्यूटी करने के दौरान सब इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी है. जिसके बाद इस घटना से बिहार पुलिस एसोसिएशन काफी आक्रोश में है. एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने दुख प्रकट करते हुए कहा है कि बिहार के अंदर जिस तरह अपराधी बेखौफ-बेलगाम होते दिख रहे हैं उसके बाद अब पुलिस को भी अपनी ताकत को दिखाना होगा. अपराधी जिस तरीके से पुलिस के साथ पेश आए उसी अंदाज में पुलिस भी उनके साथ बर्ताव करें. आगे मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि अपराधियों को गोली की भाषा में जवाब देना होगा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पंजाब के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिहारी छात्रों पर हमले की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने की कड़ी निंदा

पटना सिटी में दो अलग-अलग हत्या के प्रयास मामलों में 16 नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन में कथित धांधली के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना भूख हड़ताल में तब्दील

error: