ताजा खबरेंबिहार

समाज सेवियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है. इस साल उनके जन्मदिवस को भारत सरकार ‘पराक्रम दिवस’ के तौर पर पुरे देश में धूमधाम से मना रही है. इसी कड़ी में पटना सिटी स्थित मंगल तालाब, त्रिमूर्ति चौक पर स्थापित सुभाष चन्द्र बोस जी की प्रतिमा पर स्थानीय समाज सेवियों ने माला पहनाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर समाज सेवियों द्वारा कहा गया कि सुभाष चन्द्र बोस जी के बताए रास्ते पर चलने के लिए कसम खाई है. इस मौके पर समाज सेवी रामजी योगेश, अंजू देवी, मानस कपूर, समेत अन्य समाज सेवी उपस्थित थे।

Related posts

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित

लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने धनतेरस व दीपावली की दी शुभकामनाएं

दो बाइक पर लदी 42 लीटर नेपाली शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार!