ताजा खबरेंबिहार

फुलकाहा अटल चौक के समीप पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना पुलिस द्वारा आज शुक्रवार को सीमा रोड पर अटल चौक से पूरब ईदगाह के समीप फुलकाहा थाना पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह अभियान चलाया गया।इस दौरान सड़क से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों के कागजातों की जांच की गई।खासकर दोपहिया वाहनों के कागजातों, ड्राइविंग लाइसेंस,हेलमेट तथा मास्क आदि की जांच की गई. इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों के डिक्की की जांच की गई. वहीं बिना मास्क के चल रहे लोगों को मास्क का चालान भी काटा गया. वहीं पुलिस द्वारा चलाये गए अभियान से बिना कागजात के वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. इस वाहन चेकिंग अभियान में एएसआई महेंद्र प्रसाद यादव एवं एएसआई रविन्द्र भारती सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related posts

एम्स पटना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ‘दिल की सेहत’ पर जागरूकता कार्यक्रम

न कैनवास, न कागज…ढ़ाई किलो के नारियल पर मधुरेंद्र ने उकेरी पीएम की जन्मदिन की खास कलाकृति, कला से दिया ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश

बाढ़ प्रभावितों की मदद में तख्त श्री हरमंदिर जी द्वारा वैशाली जिले के प्रभावित इलाकों में पहुंचाया लंगर

error: