उत्तरप्रदेशक्राइम

योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला हिरासत में..!

बलिया(संजय कुमार तिवारी): सोशल साइट्स पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले एक युवक को बलिया पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में शनिवार को लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था.

पुलिस ने दी जानकारी-

लखनऊ पुलिस ने रविवार को बलिया पुलिस को जानकारी दी गौरव सिंह राजपूत ने सोशल साइट्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी है। हजरतगंज कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके बाद सक्रिय हुई बलिया पुलिस ने गौरव को उसके गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर स्थित घर से हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने महानायक अमिताभ बच्चन पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी किया है।

Related posts

बलिया डबल मर्डर मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार!

सैंड आर्टिस्ट ने प्रधानमंत्री को रेत पर कलाकृति उकेरकर 76 वें जन्मदिन की दी बधाई

कलेक्ट्रेट परिसर में अनोखे अंदाज मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

error: