बिहार

पुनपुन के पप्पू मांझी के निधन पर फुलवारी विधायक दुखी

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पुनपुन के गौरीचक थाना अंतर्गत शेखपुरा निवासी युवा समाजसेवी पप्पू मांझी असामयिक निधन पर भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य और फुलवारी विधायक गोपाल रविदास ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है । संघर्ष के दिनों के पुराने साथी पप्पू मांझी की मौत की जैसे ही खबर मिली विधायक गोपाल रविदास अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनके पैतृक गांव शेखपुरा ग्राम पंचायत बहरामा पहुंच कर 1 मिनट का शोक श्रद्धांजलि अर्पित की और दाह संस्कार के लिए कांध लागा कर गांव से अंतिम विदाई दी ।विधायक ने इससे पहले पप्पू मांझी के परिवार वालों से मुलाकात कर सांत्वना दिया और हर सम्भव मदद का भरोषा दिलाया. विधायक ने अपने स्तर से परिवार को आर्थिक मदद भी दी. इस अवसर पर भाकपा माले के ग्राम पंचायत बेहरामां के सरपंच विजय प्रसाद सांस्कृतिक कर्मी मुन्ना लाल मांझी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: