पंजाब

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत!

IMG 20210106 WA0023

तलवाड़ा(प्रवीण सोहल): गत रात्रि तलवाड़ा मुकेरियां जी टी रोड पर नगर मोड़ के पास किसी अज्ञात ट्रक द्वारा कार (पी सी डब्लू 24) को साइड मारने के चलते युवक की मौत हो गई है। जिसकी पहचान जीवन कुमार उर्फ़ रोहित उम्र 27 साल पुत्र हरिंदर सिंह निवासी गाँव हलेड़ मोहल्ला दोसड़का थाना तलवाड़ा के रूप में हुई है। इस सबंध में जानकरी देते हुए जाँच अधिकारी एएसआई बरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक जीवन कुमार के भाई नीतीश ने बताया कि उसका बड़ा भाई कल शाम जब जिम से वापिस घर आ रहा था तो उसकी गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने साइड मार दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

जिसके तहत तलवाड़ा पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ आई पी सी की धारा 279 ,304 ए और 427 के तहत मामला दर्ज करके करवाई शुरू कर दी है। बी बी एम बी अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं इस सबंध में थाना तलवाड़ा के एस एच ओ अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से जी टी रोड पर सी सी टी वी फुटेज देखी जा रही है और जल्द ही कार को साइड मारने वाली गाड़ी का पता लगा लिया जाएगा

Related posts

प्लास्टिक के दानों की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा