झारखण्ड

9 लाख नगद, कार, मोबाइल, एटीएम, पासबुक बरामद

WaterMark 2021 02 21 09 16 13

धनबाद: साइबर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है।पुलिस ने दो साइबरअपराधियों को गिरफ्तार किया है।इनके पास से 9 लाख नकद समेत कार मोबाइल व अन्य समान पुलिस ने बरामद की है.

साइबर डीएसपी सौरभ लकड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े साइबर अपराधी पंकज दा और भागीरथ दत्ता दोनों मिलकर साइबर ठगी के जरिए अर्जित पैसों को उनके ठिकाने तक पहुंचाया करते थे. पुलिस पिछले कई दिनों से इनकी छानबीन में लगी थी.

पुलिस की टीम ने पंकज दा को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड से गिरफ्तार किया है. जीटी रोड स्थित एक एटीएम से इसके द्वारा पैसे की निकासी की जा रही थी. पंकज दा की निशानदेही पर पुलिस ने जामताड़ा में छापेमारी की. यहां से पुलिस ने भागीरथ दत्ता को गिरफ्तार किया है

भागीरथ ने पुलिस को पूछताछ के क्रम में बताया कि वह जामताड़ा के सोनवाद के रहने वाले नितेश के पास पैसे पहुंचाया करता था. पुलिस ने नीतेश के आवास पर भी छापेमारी की. इस दौरान नितेश मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस ने यहां से 9 लाख रुपए बरामद किये हैं.नितेश के पिता शंकर दा पैसे से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं दी, जिसके बाद पुलिस रुपये जब्त कर थाना ले आई है. पुलिस ने नगदी के साथ-साथ एक कार, एक बाइक के अलावे पासबुक व एटीएम भी इन दोनों के पास से बरामद की है.

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार