बिहार

संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 65वीं जयंती मनाई गई

अररिया(रंजीत ठाकुर): सामाजिक समता और समरसता के प्रतीक संविधान के शिल्पीकार,भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि को भाजयुमो द्वारा समाजिक समता दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर नगर अध्यक्ष किशन शर्मा की अगुवाई में व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार भाजपा जिला महामंत्री प्रताप नारायण मंडल की उपस्तिथि में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अंबेडकर चौक स्तिथ बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धा पूर्वक नमन किया। मोके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि राष्ट्रनायक अम्बेडकर ने समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित व सशक्त किया और हमें न्याय व समता पर आधारित एक ऐसा प्रगतिशील संविधान दिया जिसने देश को एकता के सूत्र में बाँधने का काम किया उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के ध्येय वाक्य शिक्षित बनो संगठित हो और सँघर्ष करो को आत्म सात कर शोषण मुक्त समता युक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान करने का आह्वान किया।वही मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रतापनारायण मंडल,भाजयुमो के राजेश्वर कुमार सुशांत कुमार, मनीष कुमार, विष्णु कुमार, रूपेश कुमार, विक्कू यादव शंभु कामत गोविंद यादव, यश कुमार आदि अनेकों कार्यकर्ता ने कहा कि बाबा साहेब के विराट व्यक्तित्व व विचार हमारी प्रेरणा का केंद्र है, इस हेतु उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ समाज को जागरूक करना हम सभी का कर्तव्य है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने पांच थानों का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

21 वर्षीय युवक के लापता होने पर परिजनों ने लगाई सकुशल बरामदगी की गुहार

एम्स पटना ने ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी के लिए बनाया देश का पहला क्रांतिकारी और बेहद हल्का उपकरण ‘सरज रिट्रैक्टर’

error: