बिहार

60 बोतल नेपाली शराब, एक बाइक को पथराहा एसएसबी ने किया जप्त

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र पथराहा बीओपी एसएसबी के द्वारा तस्करी का शराब सहित एक पल्सर बाइक -BR-38-0166 को किया जप्त तस्कर मौके से फरार हो गया. इस संबंध में बीओपी के सहायक उप निरीक्षक रमेश लाल ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह करीब 3:30 बजे गुप्त सूचना मिला की कुछ तस्कर बाइक से शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। सूचना मिलते ही जवान संजीव कुमार अंगद कुमार के साथ सीमा पिलर संख्या-189/03, 50 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में नाका लगा दिया। उसी क्रम में नेपाल के तरफ से एक तस्कर बाइक लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था कि जवानों को देख अपनी बाइक छोड़ अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला।जवानों ने उक्त पल्सर बाइक बीआर 38डब्लू 0166 को जप्त कर छानबीन किया तो 60 बोतल दिलवाले नाम नेपाल निर्मित शराब पाया गया। जिसे जप्त कर कैंप लाया जहां कागजी खानापूर्ति के बाद उत्पाद विभाग अररिया को आज गुरुवार 22 अप्रैल को सुपुर्द कर दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार : वैशाली में सहयोग शिविरों में 48 विभागों ने दिया सेवाओं का लाभ, स्वास्थ्य मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन से लेकर किसानों की आय बढ़ाने तक, बिहार ने VSI के साथ मिलाया हाथ

गन्ना किसानों की समृद्धि एवं चीनी उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए विभाग प्रतिबद्ध : सचिव

error: