पंजाब

तलवाड़ा में 40 ग्राम नशीले पदार्थ सहित नौजवान काबू

IMG 20210621 WA0012

तलवाड़ा(प्रवीण सोहल): पुलिस ने  डीएसपी दसुआ मनीष कुमार शर्मा की  हिदायत पर तलाशी अभियान के तहत एक नौजवान को काबू करके उससे 40ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है. एसएचओ तलवाड़ा अजमेर सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ चल रही  मुहिम के तहत सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह की टीम ने शाह नहर रेस्ट हाउस के पास एक नौजवान पवन कुमार वासी सेक्टर तलवाड़ा को शक की बिनाह पर रोक कर उसकी तलाशी ली जिससे उसके पास से 40ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया पुलिस ने पवन कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.दोषी पवन कुमार पुलिस गिरफ्त में हैं।

Related posts

प्लास्टिक के दानों की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा