क्राइमताजा खबरेंबिहार

बालू परिवहन से अवैध कमाई करने वाला 4 होमगार्ड, एक सिपाही और एक चौकीदार गिरफ्तार!

पटना(आनंद मोहन): पटना पुलिस ने बालू के अवैध उत्खनन की आड़ में अवैध कमाई करने के आरोप में होमगार्ड के 4 जवानों , थाना के ड्राइवर और एक चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों के पास से भारी मात्रा में कैश और गाड़ियां जबकि गई हैं ।इस बात की जानकारी पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने प्रेसवार्ता में दी है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सबसे सक्रिय भूमिका चौकीदार राहुल कुमार की थी जो बालू माफियाओं से पैसे की अवैध वसूली में लगा हुआ था। गिरफ्तार राहुल कुमार से एक स्कार्पियो सहित लाखों नगर रुपए भी बरामद की गई।

Advertisements
Ad 1

इसके अलावा अवैध वसूली के खेल में लाइन होटल वाले समेत के दूसरे लोग भी शामिल थे और उनकी पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। पटना पुलिस ने आर्थिक अपराध इकाई के सहयोग से सभी गिरफ्तार लोगों और की संपत्ति की जांच करने की पहल भी शुरू की है। पटना एसएसपी की विशेष टीम की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई है। हालांकि पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि बिहटा थाना में चौकीदार राहुल कुमार की तूती बोलती थी, जो मुंशी का भी काम करता था। देखते देखते ही अरबों का मालिक चौकीदार राहुल कुमार बन चुका है। बिहटा थाना के तत्कालीन कई थानाध्यक्ष के बदौलत पर ही राहुल कुमार का सिक्का चलता था। पकड़े गए चोकीदार सह मुंशी राहुल कुमार की आर्थिक अपराध इकाई की ओर से कार्रवाई की जा रही है। चौकीदार राहुल कुमार की अचंल व संपत्ति की जांच होगी।

Related posts

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज

महावीर कैंसर संस्थान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत

error: