बिहार

एम्स में कोरोना से 3 लोगों की मौत, 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में शुक्रवार को वैशाली, पटना समेत 3 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है। इनमे सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक  वैशाली के 52 वर्षीय मो0 अबु बकर अंसारी, कदमकुआं के 67 वर्षीय प्रदीप कुमार वर्मा, जबकि पटना के 50 वर्षीय मनोज कुमार कि मौत कोरोना से हो गयी है । वहीं  एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 5 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमे पटना के 1 मरीज नवादा, सारण, लखीसराय समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं ।इसके अलावा एम्स में 9 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।  वहीं शुक्रवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 122 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Related posts

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक श्याम रजक, अधिकारियों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद नहीं चेता प्रशासन, टूटा रिंग बांध…

पति ने पत्नी पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला, शरीर पर दो दर्जन से अधिक जख्म!

error: