पंजाब

तलवाड़ा पुलिस द्वारा थाने में लगाए सुविधा कैंप में 29 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया

तलवाड़ा(प्रवीन सोहल): होशियारपुर की नव नियुक्त एसएसपी अमनीत कौर कौंडल के दिशा निर्देश पर डी एस पी दसूहा की अगुवाई में पुलिस ने एस एच ओ तलवाड़ा अजमेर सिंह ने लोगों की शिकायते सुनने के लिए एक सुविधा कैंप आयोजित किया | पुलिस थाना इंचार्ज अजमेर सिंह ने बताया कि आज हमें 29 शिकायतें प्राप्त हुई सभी 29 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर के निपटारा किया गया | उन्होंने कहा कि यह मसले काफी समय से पेंडिंग पड़े हुए थे जिन्हे आज हल किया जा सका है | इस सुविधा कैंप से लोगों को राहत मिली है | इस कैंप में ए एस आई सतनाम सिंह ,ए एस आई नरिंदर कुमार ,रमेश कुमार ,सुरेश कुमार समेत सभी पुलिस कर्मियों ने लोगों का सहयोग किया।

Related posts

ओवरलोड डंपरों पर डीएम अजय द्विवेदी का सख्त रुख

सेवा संकल्प अभियान के तहत 3100 पौधारोपण, जनसेवा से जुड़ने का दिया संदेश

बदमाशों का आतंक : कार से टक्कर मारकर युवक पर लाठी-डंडों और गंडासियों से घर में घुसकर हमला

error: