अबोहर(शर्मा जी): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी सज्जन सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त कल्लरखेड़ा से गुमजाल जा रहे थे कि गौरव पैलेस के निकट एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो उससे 20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास पुत्र उग्रसैन वासी गुमजाल के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज कर न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड के बाद आरजी जेल में भेज देने के आदेश पारित किया गया
