पटना सिटी(न्यूज़ क्राइम24): चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट पर स्नान करने के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई । बही युवक के डूबने की सुचना मिलते ही गंगा तट पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर और SDRF टीम की मदद से शव की तलाश करने में जुट गई है ! बही पुलिस ने मृतक किशोर की पहचान मालसलामी थाना क्षेत्र के जलकद्दर बाग का रहने वाला मंजीत कुमार के रूप में किया है।

बताया जाता की है मंजीत दो दोस्तो के साथ कंगन घाट पर गंगा स्नान कर रहा था।इसी दौरान उसका पैर पिसलने ने गहरे पानी मे चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजन कंगन घाट पर पहुँचे है।जहां परिजनों का रों- रो कर बुरा हाल है। फ़िलहाल पुलिस SDRF टीम की मदद से शव की तलाश करने में जुटी है ! वही गंगा नदी का जल स्तर बढ़ा रहने के कारण शव की तालाश करने में काफी दिक्क़तें आ रही है ! इस तरफ कँगन घाट पर अभी तक 7 लोग डूब चुके है जिनका अभीतक कोई किसी का शव नही मिल पाया
