बिहार

कोहरे से 16 विमान रद्द, 26 उड़ानों में देरी

पटना, अजीत। घने कोहरे के कारण पटना आने वाली नौ और यहां से जाने वाली सात फ्लाइटें रद्द रहीं. पटना एयरपोर्ट पर पहली लैंडिंग सुबह 11:22 बजे हुई और पहली फ्लाइट दोपहर 12:06 बजे गयी. चार घंटे से अधिक तक देरी से विमान आये और गये. सबसे अधिक देरी से एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से आयी. दोपहर के 1:20 की जगह वह शाम 5:21 में आया. वहीं, यहां से इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली के लिए सबसे देरी से उड़ान भरी।

यह दोपहर 12:00 बजे के बजाय शाम 4:42 बजे उड़ान भर सका। ये उड़ानें हुईं रद्द पटना आने वाली सबसे अधिक इंडिगो की फ्लाइटें रह रहीं. इनमें दिल्ली से दो, बेंगलुरु से दो और हैदराबाद, देवघर, रांचीव मुंबई से आनेवाले एक-एक विमान रद्द रहे. साथ् ही हैदराबाद से आने वाला स्पाइसजेट का एक विमान रद्द रहा. वहीं, पटना से उड़ान भरने वाले विमानों में भी इंडिगो की ही फ्लाइटें सबसे अधिक रद्द रहीं. इनमें बेंगलुरु के दो और हैदराबाद, देवघर, रांची, व दिल्ली के एक-एक विमान रद्द रहे।

हैदराबाद जाने वाला स्पाइसजेट का एक और विमान रद्द रहा. आने वाले 12 और जाने वाले 14 विमान रहे लेट यहां 12 विमान देरी से आये. इनमें एक विमान चार घंटे से अधिक समय की देरी से पहुंचा, जबकि दो विमान दो घंटे की देरी से और छह से अधिक विमान एक घंटे से अधिक समय की देरी से आये. यहां से 14 विमान देर से उड़े, इनमें दो विमान चार घंटे से अधिक देरी से, चार विमान दो घंटे से अधिक देरी से और छह से अधिक विमान एक घंटे से अधिक देर से उड़ान भर सके।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: