ताजा खबरेंबिहार

DM का आदेश, आठवी कक्षा तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। राजधानी में कड़ाके कि ठंड का सितम लगातार जारी हैं। इस बीच पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने एक बार फिर स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया हैं। पटना जिले के शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने की घोषणा की गई है।

पटना जिलाधिकारी ने जिले में ठंड के मौसम और कम तापमान की वजह से कक्षा 8 तक के निजी-सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बंद करने का आदेश दिया है. शैक्षणित गतिविधियां 20 जनवरी तक बंद रहेंगी. आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। वहीं बतादें कि वर्ग -9 से ऊपर तक की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 9 बजे से 3.30 तक चलेंगी। मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा के लिए सावधानी के साथ विशेष कक्षा संचालन का आदेश दिया गया है।

Related posts

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में 13 लोगों की शिकायतें सुनी गईं

वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप देवड़ा का खाजेकलां घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, विभिन्न संगठनों के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

शहर में धूल-मिट्टी से आमजन और छठव्रती परेशान, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल