बिहार

15 वर्षीय किशोर लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

पटना, अजित। पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव से 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं.किशोर के अचानक लापता होने से परिवार के लोग काफी चिंतित हैं. परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं और जल्द से जल्द उसके सकुशल मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

लापता किशोर की पहचान रंजीत कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भिखारी दास का पुत्र है. परिजनों के अनुसार रंजीत कुमार 6 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामले को दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है. परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को रंजीत कुमार के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत गौरीचक थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

Related posts

हजरत क़ासिम अ.स. की याद में निकला मेंहदी व अलम का मातमी जुलूस

पटना में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, नगर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

शिया समुदाय के मातमी जुलूस का शर्बत-पानी से स्वागत

error: