झारखण्ड

14 फुट लंबा अजगर देख मचा हड़कंप

IMG 20210316 WA0050

धनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र के धनबाद पब्लिक स्कूल के पास ढांगी पहाड़ के नीच सड़क किनारे एक गढ्ढे में 14 फुट का लंबा अजगर दिखाई देने पर स्थानीय लोगो में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी लोगो ने सुगियाडीह के स्नैक संजय कुमार महतो उर्फ डिस्को के हेल्पलाइन नंबर पर दी। सूचना पर स्नैक डिस्को की टीम घटनास्थल पहुंची और 14 फुट लंबे अजगर को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। रेस्क्यू के दौरान 10 फुट व 7 फुट का लंबा दो और अजगर पकड़ा। इसके बाद रेस्क्यू करने वाली टीम तीनो अजगर को कुछ घंटों बाद वन विभाग के निगरानी में टुंडी के जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार ढांगी पहाड़ के ऊपरी हिस्से में दो दिन पहले किसी ने आग लगा दिया था, जिसके वजह से सांप नीचे उतर रहे है। कई सांप समेत जीव जंतु मूर्छित हुए है।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार