झारखण्ड

तंबाकू विक्रेताओं के खिलाफ छापेमारी, कई दुकानदारों पर हुई कार्रवाई!

WaterMark 2020 12 21 18 33 57

झारखंड(न्यूज़ क्राइम24): तंबाकू उत्पाद को बंद कर दिया गया है, लेकिन फिर भी कई दुकानदार चोरी छिपे गुटखा बेच रहे हैं. ऐसे दुकानदारों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. धनबाद में भी जिला प्रशासन की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. इस दौरान कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया.

धनबाद जिले के नगर निगम क्षेत्र में कोटपा कानून के तहत गुटखा को लेकर छापेमारी अभियान चल रहा है. सुबह से ही नगर निगम इलाके में 5 टीमें छापेमारी कर रही है. कोरोना कहर के बाद झारखंड में तंबाकू उत्पाद को बंद कर दिया गया है और सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करने पर भी पाबंदी है. बावजूद इसके धड़ल्ले से लोग कानून का उल्लंघन कर रहे हैं.

दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना-

चोरी- चुपके दुकानदार गुटखा और तंबाकू उत्पाद की बिक्री कर रहे हैं. पहले भी धनबाद जिला प्रशासन के ओर से छापेमारी की गई थी, लेकिन उसके बाद में भी इस पर अंकुश नहीं लगाया जा सका. धनबाद नगर निगम के पूरे क्षेत्र में छापेमारी अभियान चल रहा है, जिससे तंबाकू उत्पाद बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. छापेमारी अभियान के दौरान कई दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया है.

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार