क्राइमबिहार

SI ने खुद की पिस्टल से खुद को मारी गोली!

WaterMark 2020 12 20 18 15 02

औरंगबाद : बिहार औरंगाबाद अम्बा थाना से एक बड़ी खबर आ रही है। अंबा थाना में पदस्थापित एसआई 55 वर्षीय जितेंद्र सिंह ने खुद को अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।वे रोहतास जिला के रहने वाले थे और लगभग 1 साल पूर्व से अंबा थाना में पदस्थापित थे। रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे उन्होंने अपने कमरे में गोली मार लिया।

गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी उनके आवास की ओर दौड़े तो उन्हें जख्मी पाया। इसके बाद थानाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान उन्हें लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद ले गए। अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अनूप कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का भी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अनूप कुमार अस्पताल पहुंचे।उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है। इधर इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी घटना की जानकारी मिलने पर अंबा थाना पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे हैं।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!