ताजा खबरेंबिहार

चावल व्यवसायी के दुकान में चोरों ने चोरी कर 5 बोरी चावल तथा नकदी उड़ाए!

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा बाजार में बीते शनिवार की रात्रि एक चावल व्यवसायी की दुकान में रखे चावल एवं गल्ले में रखे नगदी लेकर फरार हो गए. आज रविवार की सुबह जब चावल व्यवसायी राजा रक्षित ने अपनी दुकान खोली,तो गल्ले को उल्टा हुआ पाया। पहले तो उन्हें लगा कि दुकान में बिल्ली घुसकर गल्ले को गिरा दिया है, लेकिन जब उन्होंने गल्ले का ताला टूटा देखा,तब उन्हें शक हुआ। देखने पर पाया कि गल्ले में रखें 3000 रुपये नकदी समेत 5 बोरा चावल भी गायब है.

Advertisements
Ad 1

इस संबंध में पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि अन्य दिनों की तरह रात को दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह जब मैंने दुकान खोली तो गले में रखें करीब 3000 रुपये नगद एवं 5 बोरा चावल गायब पाया. चोरों ने पीछे से आकर छत का टीन उखाड़ कर दुकान में घुसकर चोरी की है. वही लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से छोटी-मोटी चोरियां बाजार में हो रही है,जिससे व्यवसायी परेशान हैं।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: