बिहार

कार्यालय से मूल दस्तावेज गायब, प्राथमिकी दर्ज!

मनेर(आंनद मोहन): मनेर नगर कार्यपालक पदाधिकारी पूजा माला के द्वारा अपने ही दैनिक कर्मचारी और नगर पंचायत के पूर्व वार्ड पार्षद पर कार्यालय के दस्तावेज गायब करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एक पत्र जारी किया है। जिसका पत्रांक 819/ दिनांक 26 -11 -2020 है। पत्र के अनुसार जन्म निबंधन प्रभारी संतोष कुमार से पांच जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किए गए प्रमाण पत्रों के आधार मूल दस्तावेज की मांग की गई। जिस बाबत संतोष कुमार के द्वारा सभी दस्तावेज को कार्यालय से अनुपलब्ध बताया गया तथा पूर्व वार्ड पार्षद उपेंद्र कुमार के विषय में यह कहा गया कि उक्त सभी दस्तावेजों को उनके द्वारा आग लगने की धमकी दी गई थी। इन सभी तथ्यों के आधार पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने मूल दस्तावेज गायब करने के आरोप में संतोष कुमार और उपेंद्र कुमार को नामित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने हेतु थानाध्यक्ष मनेर को पत्र जारी किया है। इस संबंध में मनेर थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से आवेदन प्राप्त हुई है , प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।

Advertisements
Ad 1
Advertisements
Ad 5

Related posts

CBSE बोर्ड के टॉपर्स को शमायल अहमद ने दी बधाई

एससी एसटी छात्रों के पैसों से पुल और सड़कें बना रही है नीतीश भाजपा सरकार : कन्हैया कुमार

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ‘पद्मविभूषित’ सुशील मोदी की पहली पुण्यतिथि पर भाजपा ने आयोजित की स्मरणांजलि सभा

error: