बिहार

घूरना थाना का अंचल पुलिस निरीक्षक ने किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश

Advertisements
Ad 5

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को पुलिस अंचल निरीक्षक रानीगंज, सतीश कुमार सिंह ने घूरना थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में निरीक्षक ने घूरना थानाध्यक्ष अमित कुमार से विभिन्न मामलों की जानकारी ली एवं कई कांड के अभिलेखो की जांच की। लंबित कांडों के निष्पादन पर चर्चा करते हुऐ पुलिस पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के लिए कहा।तथा वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया। कहा केस के अनुसंधानकर्ता अनुसंधान के दौरान स्थल पर अवश्य जाए। ताकि निर्दोष न फंसे और दोषियों को सजा दिलाया जा सके। उन्होंने लंबित कांडो के निष्पादन में विलंब की वजह के संबंध में भी पूछताछ किया।

Advertisements
Ad 1

इसके अलावे थाने में दर्ज विभिन्न कांडो के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि थाना पहुंच रहे फरियादी से कुशल व्यवहार करें। साथ ही किसी प्रकार का मामला थाना आने पर त्वरित कार्रवाई करें। इस दौरान संबंधित केस के अनुसंधानकर्ता पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने लंबित कांडो के नामजद आरोपितों व फरार वारंटी के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों से समन्वय बनाने, नियमित रूप से संध्या व रात्रि गश्ती करने का आदेश दिया। क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए अपराधियों के ऊपर लगातार पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही थाना परिसर की स्वछता, अनुशासन व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को ईमानदारी, अनुशासन एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

Related posts

पटना में अवैध पार्किंग पर चला विशेष अभियान, 10,000 का जुर्माना वसूला

छात्रों में जागरूकता बढ़ाने हेतु पुलिस का विशेष कार्यक्रम

सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच द्वारा प्रतिभा खोज कार्यशाला, बच्चों और युवाओं ने दिखाई कला की चमक

error: