बिहार

डॉक्टर के रेप और हत्याकांड के खिलाफ युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च, आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग

अररिया, रंजीत ठाकुर कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई अमानवीय घटना के खिलाफ भरगामा प्रखंड इलाके के युवाओं में भी उबाल दिखा। इस घटना ने पूरे देश में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने शुक्रवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला। पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ममता बनर्जी सरकार बर्खास्त करो के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने लगभग एक किलोमीटर पैदल मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने इस कांड में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। कैंडल मार्च विषहरिया मीणा मार्केट से निकलकर नूरचौक पर पहुंचा। जहां डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। युवाओं ने एक स्वर में कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिले कि मौजूदा और आने वाली पीढ़ी के लिए एक नजीर हो।

मौके पर मोहम्मद काशान ने कहा कि समाज के हर स्तर के लोगों को जुल्म के खिलाफ बेखौफ और सच्चे दिल से लड़‌ना होगा तब समाज के अंदर ये अपराध में कमी आ सकती है। वहीं मयंक पासवान ने कहा कि मानवीय संवेदना को जगाने के लिये युवा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। पीड़ित परिवार को न्याय मिले,न्याय में किसी भी तरह का कोई कोताही नहीं हो यही हमलोगों की मांग है वहीं प्रीतम ने कहा कि ऐसी घटनाएं आखिर कब तक घटती रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से अविलंब दोषियों को कडी़ सजा देने की मांग की है। इस कैंडल मार्च में मोहम्मद काशान,जीशान,असर इमाम,आसिफ,निसार,सोएब,रागिव,प्रीतम कुमार,वीरेंद्र कुमार,मयंक पासवान आदि युवाओं ने भाग लिया।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: