झारखण्ड

युवक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम!

1620826516433

रांची: गुमला घाघरा थाना क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय मसरिया डैम के पास एक युवक की गोली मारकर अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की सुबह करीब 4:00 बजे हत्या कर दी। हत्या की सूचना स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी आकाश पांडे व सब इंस्पेक्टर कौशलेंद्र कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 4:00 बजे करीब मछली मारने के लिए डैम में मछुआरा लोग पहुंचे थे। तभी कुछ दूर पर ही थे, तो गोली चलने की आवाज आई। पास जाकर देखा तो एक युवक का शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद मछुआरों के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई। इधर थाना प्रभारी अकाश पांडे से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हत्या की सूचना मिली थी। घटनास्थल की जब मुयाना किया गया तो देखने से लग रहा है कि युवक को गोली मारकर हत्या किया गया है और जिस तरह से खून सुखा भी नहीं है लग रहा है कि सुबह करीब 4:00 बजे के आसपास हत्या की गई हो, फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार