बिहार

दानापुर में गंगा में डूबने से युवक की मौत!

दानापुर(अजित यादव): दानापुर के बी एस कॉलेज घाट पर गंगा नदी में डूबने एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दानापुर के नासरीगंज चाई टोला का रहने वाला संजीत उर्फ ननकू के रूप में हुई है. हालाँकि स्थानीय गोताखोरों के द्वारा शव की तलाश की गयी मगर शव नही मिल सका.बाद में शव की तलाश में एसडीआरएफ टीम को भी लगायी गयी मगर शव की बरामदगी नही हो सकी है. युवक के डूबने से मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि संजीत उर्फ ननकू दोपहर में दियारा से पैदल अपने घर नासरीगंज स्थित चाई टोला लौट रहा था….. इसी बीच नदी में जैसे ही घुसा वैसे ही उसका पैर फिसल गया और वो गहरे पानी के नीचे चला गया…. नदी की धारा तेज होने की वजह से वो अपने आपको संभाल नहीं सका और वह डूब गया….. घाट पर खड़े कुछ लोग बचाते तब तक वो गंगा नदी में समां गया…. मृतक के परिजन गंगा घाट पर शव के निकलने का इंतज़ार कर रहे है थे।

Related posts

सीएम का नया फॉर्मूला : एक अधिकारी-एक मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन की लेंगे जिम्मेदारी

पटना में Swiggy राइडर्स को दिया गया जीवनरक्षक प्रशिक्षण

चीनी की कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी : गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

error: