बिहार

चोरी के सामान के साथ युवक गिरफ्तार

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम24) : राजधानी से सटे पटना सिटी में इन दिनों चोरो का कहर जारी है लगातार पुलिस को चकमा देकर चोर चोरी फरार हो जाते है, ताजा मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कैमाशिकोह इलाके की है, जहां चोरो ने एक घर से एक लैपटॉप चोरी कर चलते बने. इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर को पकड़ने की कवायद शुरू कर दिया और लैपटॉप चोरी करने वाले विकास कुमार नामक युवक को पुलिस ने चौक थाना क्षेत्र से पकड़ लिया. जिसके बाद पुलिस ने उससे गहरी पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में पुलिस को विकास कुमार ने बताया कि चोरी के लैपटॉप को जितेंद्र कुमार नामक युवक से ₹1000 में बेच दिया जिसके आधार पर पुलिस ने जितेंद्र के घर पर छापेमारी किया, जहां जितेंद्र कुमार को लैपटॉप के साथ गिरफ्तार किया. वहीं इस घटना में पटना पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related posts

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना

360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां को लेकर प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने विधायक रत्नेश कुशवाहा के साथ की अहम बैठक

झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर, 90 लाख की वसूली, महिला हुए गिरफ्तार!

error: