बिहार

नामजद अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय परिसर के बाहर से दबोचा

समस्तीपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) शराब कांड में पिछले करीब 10 माह से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने न्यायालय परिसर में सिविल ड्रेस में पहुंचकर पहले अभियुक्त की पहचान की और फिर पूरी रणनीति के साथ उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही वह न्यायालय परिसर से बाहर निकला, पुलिस ने उसे दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर वार्ड संख्या-10 निवासी समीर चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र रूपेश चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रूपेश चौधरी शराब से जुड़े एक मामले में नामजद अभियुक्त है और घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

मुफ्फसिल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब कांड का फरार नामजद अभियुक्त न्यायालय परिसर में आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में न्यायालय परिसर पहुंचे और संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखने लगे।पुलिस ने पहले संदिग्ध की पहचान सुनिश्चित की। इसके बाद टीम ने उसके न्यायालय परिसर से बाहर निकलने का इंतजार किया। जैसे ही रूपेश चौधरी परिसर से बाहर निकला, पुलिस ने उसे घेर लिया और मौके से हिरासत में ले लिया। अचानक हुई कार्रवाई से अभियुक्त को संभलने का मौका तक नहीं मिला 10 माह से चल रहा था फरार। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार रूपेश चौधरी पिछले करीब 10 महीने से फरार चल रहा था। शराब कांड में नामजद होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अन्य थानों में भी शराब से संबंधित मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे शराब कारोबार से जुड़े आरोपितों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Related posts

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना

360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां को लेकर प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने विधायक रत्नेश कुशवाहा के साथ की अहम बैठक

झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर, 90 लाख की वसूली, महिला हुए गिरफ्तार!

error: