बिहार

योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है : प्राचार्या प्रोफेसर साधना ठाकुर

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज पटना के श्री अरविंद महिला महाविद्यालय परिसर में NSS व NCC के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना ठाकुर ने योग का जीवन में महत्व को समझाते हुए कहा कि योग हमारी सनातन परंपरा की वैश्विक धरोहर है जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ती है। यह जीवन जीने का एक तरीका है जो हमें मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। संतुलित जीवन जीने को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने छात्राओं से कहा कि पढ़ने वाले बच्चों को अनिवार्य रूप से अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। यह उनकी एकाग्रता, याददाश्त और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने व तनाव को दूर करने में मदद करता है।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष तथा योगगुरु अजय कुमार सिंह ने सभी को कई तरह के प्राणायाम व आसान करवाया। इस कार्यक्रम में बर्सर आरसीपी सिंह, डॉ॰ प्रिया जायसवाल, एनसीसी से अर्चना त्रिपाठी, जिम इंस्ट्रक्टर नीलम व कई छात्राओं सहित कर्मचारियों ने भी योग व प्राणायाम किया। इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस समन्वयक डॉ॰ गीता कुमारी के द्वारा किया गया।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: