बिहार

संपतचक में विश्व बाल दिवस मनाया गया

फुलवारी शरीफ, अजित : संपतचक नगर परिषद अंतर्गत ग्राम भोगीपुर एकता-स्थल पर आज “विश्व बाल दिवस” मनाया गया.समारोह के मुख्य अतिथि, पूर्व विधायक सह राज्य महादलित आयोग, बिहार के पूर्व सदस्य अरुण मांझी ने अभिभावको से आग्रह किया कि वे हर हाल मे बच्चो को प्रतिदिन पठन-पाठन के लिए स्कुल अवश्य भेजें. बच्चो को पढ़ाईये और अफसर बनाईये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार में हर तबके के संपूर्ण उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाओं की सफलता से पूरा देश आज उन योजनाओं को अपना रहा है. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से शराबबंदी किया गया है ऐसे में अभिभावकगण स्वंय शराब व नशा से दुर रहें और आस-पड़ोस मे भी नशा-बदी के लिए उत्प्रेरित करें. शिक्षा व ज्ञान रुपी कुंजी से ही आप सबो का तकदीर का लगा ताला खुलेगा और जीवन स्तर उँचा होगा.

उन्होंने बताया कि भोगीपुर उत्क्रमित विधालय मे जल्द ही नये भवन का निर्माणकार्य शुरु होने वाला है. इस कार्यक्रम का शुभारम्भ तमाम उपस्थित अतिथियो नौजवान व बच्चो द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं पहाड़ पुरुष दशरथ मांझी के प्रतिमा के साथ देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. समारोह का उद्घाटन ईलाके के वयोवृद्ध सक्रिय समाजसेवी एवं युनिसेफ के स्थायी सहयोगी सदस्य सुखदेव सिंह के द्वारा किया गया.

Advertisements
Ad 1

दरअसल,20 नवंबर बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है इसी दिन 1959 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा बाल अधिकारों की घोषणा हुआ था. इसी उपलक्ष्य में 20 नवंबर को “विश्व बाल दिवस” मनाया जाता है.

कार्यक्रम मे मुख्य रुप से मुकेश सिंह, विनेश पासवान, मुकेश कुमार (शिक्षक), विनोद कुमार (शिक्षक) शिवशंकर प्रसाद (शिक्षक), साहेब कुमार (शिक्षक), मुकुल कुमार, मिन्ता कुमारी, अंजली कुमारी, रुबीना कुमारी, सोहनी कुमारी, विराज कुमार, रौशन कुमार, लालमोहन पासवान के अलावे भारी संख्या मे महिला-पुरुष व स्कुली छात्र- छात्रायें उपस्थित थी.

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: