बिहार

नामांकन के दूसरे दिन 50 लोगों ने भरा नामांकन पर्चा

अररिया, रंजीत ठाकुर पैक्स चुनाव नामांकन के दूसरे दिन भरगामा प्रखंड के कुल 19 पंचायतों से 50 लोगों ने नामांकन का पर्चा भरा. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 17 जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 33 नामांकन भरे गए. इसके साथ हीं दो दिनों में अब तक अध्यक्ष पद के लिए कुल 33 लोगों ने अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है. जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए 45 लोगों ने नामांकन का पर्चा भरा है.

पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के दो दिनों में अब तक 78 लोगों ने नामांकन का पर्चा भरा है. नामांकन को लेकर दूसरे दिन प्रखंड मुख्यालय परिसर के बुनियादी भवन के आसपास समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने फूल माला के साथ नामांकन के लिए पहुंचे प्रत्याशियों का स्वागत किया.

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा