बिहार

सावन गीतों पर महिलाओं ने रैंप पर किया कैटवॉक

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): अब के सावन ऐसे बरसे…., आया सावन झूम के…., सावन में लग गयी आग…., सावन के झूले…., लगी आज सावन की जैसे गीतों पर सावन की मस्ती में महिलाएँ झूम उठी. मौका था पटना रोहतगी महासभा के द्वारा आयोजित सावन मिलन कार्यक्रम जिसमें रोहतगी परिवार की सदस्याओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. हरी-हरी परिधानों में सजी महिलाऐ मोरनी की तरह सावन गीतों पर थिरकने लगी।

वहीं महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक, वन मिनट गेम, म्यूजिकल चेयर, हाउजी जैसे कई मनमोहक गेम खेले और लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया. सावन में महिलाओं ने कजरी पर ठुमका लगाया. कार्यक्रम का मंच संचालन शीला रोहतगी ने किया एवं निर्णायक मंडल में सरिता रोहतगी व डॉ. अर्चना रोहतगी ने भूमिका निभायी. सावन क्वीन का ख़िताब नताशा रोहतगी को मिला. निर्णायक मंडल ने क्राउन पहनाकर विजेता घोषित किया। इस मौके पर शीला रोहतगी, सरिता रोहतगी, डॉ. अर्चना रोहतगी, कविता, इति, नताशा, प्रज्ञा, पायल, कृति, अलका, प्रियंका एवं शिल्पी समेत रोहतगी परिवार मौजूद थी।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित