बिहार

हमारी शान तिरंगा, हमारी जान तिरंगा, हमारा ईमान है तिरंगा

अररिया(रंजीत ठाकुर): हम भारत के लोगों के लिए तिरंगा केवल एक ध्वज या प्रतिक ही नहीं है, यह हमारे शरीर के प्रत्येक कोशिकाओं में, हमारे खून में रग-रग में बसा हुआ आजादी का एहसास है। अनेकता में एकता, सर्वधर्म समभाव, धर्मनिरपेक्ष आजाद और समृद्ध भारत की पहचान है, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की गाथा है, यह तिरंगा।

इसी कड़ी सोमवार 25 जुलाई को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 56 वीं वाहिनी मुख्यालय एस.एस. बी. बथनाहा द्वारा समस्त BOP स्तर तक पौधरोपण कर “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया गया।कार्यक्रम के आरम्भ में 56वीं वाहिनी के प्रभारी कमांडेन्ट श्री दीपक साही ने राष्ट्रीय तिरंगा के महत्वपूर्ण व गौरवशाली इतिहास को बताते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश के वीर क्रांतिकारीयों, वीरांगनाओं एवं स्वंतंत्रता सेनानियों के अमूल्य बलिदान की निशानी का प्रतीक है

Advertisements
Ad 1

अतः गर्व के साथ अपने अपने आवास पर सर्वजन तिरंगा फहराऐं तथा उन्होंने राष्ट्रीय झंडा संहिता 2002 एवं दिसंबर 2021 में हुए संशोधन सहित झंडा की मुख्य विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला।इस अवसर पर प्रभारी कमांडेन्ट के निर्देशन में वाहिनी से जुड़े सभी सीमा चौकियों में बनाये गए वृक्ष मित्र,सीमा मित्र, एवं इच्छुक ग्रामीणों के साथ मिलकर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उप कमांडेन्ट रोमेश याईखोम, सहायक कमांडेन्ट मनिंद्र नाथ सरकार, उप निरीक्षक लालमन, एवं वाहिनी समस्त महिला व पुरुष उपस्थित थे।

Related posts

बाढ़-जलजमाव की तैयारी बैठक, डीएम सख्त : PHED और बिजली विभाग के 2 इंजीनियरों से मांगा स्पष्टीकरण

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से AIJGF प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

अरवल में प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश ने किया “सहयोग शिविर” कार्यक्रम का शुभारंभ

error: