बिहार

सावन महोत्सव में झूमीं महिलाएं, गीत-संगीत और फैशन शो ने बांधा समां

फुलवारीशरीफ, अजीत। सुकन्या इवेंट्स की ओर से सावन मैरेज हॉल में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व सुकन्या इवेंट्स की प्रोप्राइटर शोभा भारती ने किया. महोत्सव में शहर की सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सावन के रंग में सराबोर होकर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.सुकन्या इवेंट्स के संस्थापक टोनी और शोभा भारती ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में सेल्फी जोन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां महिलाओं और युवतियों ने आकर्षक सजावट और सेल्फी फ्रेम के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. सेल्फी थीम पर आधारित विशेष ड्रेस और फैशन शो ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान सावन से जुड़े पारंपरिक गीत, नृत्य, संगीत, समूह नृत्य, लोकगीत, झूला गीत, फैशन शो, फोटो सेशन, गेम्स और मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण ग्रीन थीम रही, जिसमें प्रतिभागियों ने हरे रंग की आकर्षक वेशभूषा पहनकर सावन की हरियाली का संदेश दिया। महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता, सावन क्वीन प्रतियोगिता, रैंप वॉक, डांस प्रस्तुति, म्यूजिकल गेम्स, कपल एवं ग्रुप परफॉर्मेंस, भी आयोजन किया गया।

शोभा भारती ने कहा कि सावन महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को एक सांस्कृतिक मंच प्रदान करना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा भारतीय परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न और पुरस्कार प्रदान किए गए. पूरे आयोजन में उत्सव, उल्लास और पारिवारिक माहौल देखने को मिला।

Related posts

महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान पर वीडियो कॉन्फ्रेंस, शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने किया उद्घाटन

बिहार : न्यू तैलिक पंचायत भवन बरबीघा में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव 2026

प्रधानमंत्री का युवाओं को नशे के खिलाफ संदेश अत्यंत प्रेरणादायक : मंगल पांडेय

error: