झारखण्ड

धारदार हथियार से महिला की गला रेत कर हत्या!

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): बलियापुर थाना क्षेत्र के दूधिया के समीप बेड़ा सलपतरा के बीच जंगल में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वही आपको बता दें कि महिला अपने पति के साथ डॉक्टर के यहां से इलाज करवा कर अपने गांव सुसूनलिया जा रहा था तभी अचानक बेड़ा साल पथरा के बीच के जंगल में घात लगाए अपराधियों ने बाइक से जा रही महिला पर हमला बोल दिया जिसमें महिला की मौत हो गई। वह इसकी सूचना बलियापुर पुलिस को दी गई जिसके बाद बलियापुर पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। वही जांच करने आए सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि महिला का तेज धारदार हथियार से हत्या की गई है ।महिला के पति का बयान दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है और अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: