बिहार

आईएचआईपी पोर्टल की मदद से रियल टाइम डाटा का संकलन व विश्लेषण होगा संभव

अररिया, रंजीत ठाकुर : जिले में संचारी रोगों की प्रभावी निगरानी व नियंत्रण व्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति सभागार सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षकों द्वारा जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण विभाग के सभी कर्मियों को आईएचआईपी यानी इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफार्म पोर्टल पर डाटा संधारण को लेकर जरूरी प्रशिक्षण दिया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण में सभी बीएमएनई, डाटा इंट्री ऑपरेटर, सभी वीबीडीएस, सहित सहयोगी संस्था डब्ल्यूएचओ, पिरामल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज, डब्लयूएचओ के जोनल कोऑर्डिनेटर वीडीसीओ राम कुमार, डीएमएनई पंकज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

पोर्टल की मदद से रियल टाइम डाटा का संकलन होगा संभव

प्रशिक्षण के संबंध में सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि आईआईएचपी पोर्टल के माध्यम से जिले में संचारी रोगों से संबंधित रियल टाइम डाटा का संकलन व विश्लेषण संभव हो सकेगा। वेक्टर जनित रोगों के मामले में रियल टाइम डाटा संकलन को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण डाटा की त्वरित उपलब्धता से विभाग की कार्य क्षमता में इजाफा होगा। आमजन को सही समय पर जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगा।

आईएचआईपी पोर्टल ससमय डाटा अपलोड सुनिश्चित करायें कर्मी

Advertisements
Ad 1

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए हर दिन पोर्टल पर सटीक डाटा अपलोड करने के लिये निर्देशित किया। ताकि जिले में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी व उपयोगी बनाया जा सके। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज ने कहा कि डाटा संधारण केवल एक तकनीकी काम नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं व सेवाओं के आधारभूत स्तंभों में से एक है। सही समय पर सटीक डाटा की उपलब्धता विभागीय योजनाओं को प्रभावी बनाने व गंभीर रोगों की रोकथाम व नियंत्रण को अधिक असरदार बनाता है।

पोर्टल स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

प्रशिक्षण के क्रम में प्रतिभागियों द्वारा आईएचआईपी पोर्टल के IHIP पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल्स, फॉर्मेट्स व रिपोर्टिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी। रियल टाइम डाटा एंट्री की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया। वीडीसीओ राम कुमार ने बताया कि आईएचआईपी पोर्टल स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटल परिवर्तन की दिशा एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल रोग निगरानी बल्कि संभावित प्रकोपों की तुरंत पहचान संभव हो सकेगा।

Related posts

कंपार्टमेंट परीक्षा में गणित विषय शांतिपूर्ण संपन्न, 47 छात्राओं को मिला मार्गदर्शन का लाभ

राज्यपाल का OTA गया दौरा, सैन्य नेतृत्व पर दिया प्रेरक व्याख्यान

19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित, लगभग ₹284 करोड़ निवेश से लगभग 1200 रोजगार के अवसरों का सृजन

error: