बिहार

भ्रष्टाचार उन्मूलन में सहयोग करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार पटना निगरानी विभाग अंतर्गत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा प्रथम सतर्कता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भ्रष्टाचार उन्मूलन में सहयोग करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्यूरो के महानिदेशक श्री जितेन्द्र सिंह गंगवार ने वर्ष 2025 की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस वर्ष अब तक रंगे हाथों रिश्वत लेने के 42 मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले दो वर्षों की अपेक्षा अधिक हैं।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की महानिरीक्षक श्रीमती गरिमा मलिक ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। भ्रष्टाचार उन्मूलन में सहयोग करने वाले नागरिकों ने राज्य सरकार की इस नीति की सराहना की ।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित