झारखण्ड

ग्रामीण इलाके में घुसा जंगली हाथी, घर को किया क्षतिग्रस्त

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथी खूब उत्पात मचा रहे हैं आए दिन अलग-अलग प्रखंडों से हाथियों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने, घर को क्षतिग्रस्त व जान-माल को नुकसान पहुंचाने की खबरें सामने आ रही हैं ताजा मामला लापुंग प्रखंड का है बुधवार की देर रात जंगली हाथी ने उनीकेल गांव पहुंच कर दो लोगों के घरों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया जिसमें कुआली उरांव के घर के बाहर को आंशिक रूप से तो कोंगेया उरांव के घर के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया कोगेंया उरांव बाहर काम करते हैं उसकी पत्नी मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं चार छोटे बच्चे के साथ उसी घर में रहते हैं गांव में प्रवेश करने वाले हाथियों की संख्या दो बताई जा रही है इसमें एक हाथी का बच्चा है कुछ दिन पहले उनीकेल गांव में ही हाथी ने स्कूल की बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया था फसलों को रौंद डाला था घटना की सूचना पाकर जिला पंचायत सदस्य बंदे हेरेंज ने पहुंच कर लोगों से मिले और मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया