बिहार

हर्ष फायरिंग में घायल युवक के पत्नी ने कराई अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

मनेर(आनंद मोहन): हर्ष फायरिंग मामले में घायल व्यक्ति मनोज सिंह की पत्नी स्वेता सिंह ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई। प्रभारी मनेर थानाध्यक्ष मुकुल रंजन सिंह ने बताया कि घायल युवक की पत्नी स्वेता सिंह के बयान पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है। जिसका मनेर थाना कांड संख्या 983/2021 दर्ज की गई है। जिसका अनुसंधानकर्ता पवन कुमार रखवाला को सौंपा गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते 30नवमंर को मनेर थाना के छितनांवा गांव में छोटू सिंह की बहन की बरात अरवल जिला से आई हुई थी शादी के समय जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था उसी दौरान समय करीब 11:45बजे मनोज सिंह को गोली छाती में लग गई और वहीं पर गिर पड़ा। जयमाला के दौरान काफी लोगों की भीड़ थी। आतिशबाजी भी हो रही थी। गोली की आवाज सुनते ही कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि मनोज सिंह की गोली कैसे लगी अभी तक नहीं चल पाया है। घायल मनोज सिंह का इलाज दानापुर के निजी क्लीनिक में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की अनुसंधान कर रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

सिविल सर्जन की अध्यक्षता में जिले में मातृ एवं प्रसवकालीन शिशु मृत्यु निगरानी प्रतिक्रिया पर समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

चौकीदार और दफादार पर हुए पुलिसिया दमन और लाठी चार्ज की घटना के बाद भी चिराग पासवान चुके हैं : एजाज अहमद

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

error: