क्राइम

पत्नी ने अपने प्रेमी और बच्चे के साथ मिलकर उतारा पति को मौत के घाट!

बस्ती(न्यूज़ क्राइम24): थाना लालगंज पुलिस द्वारा महिला अभियुक्ता किरन पत्नी स्व0 सहदेव व एक बाल अपचारी को आज दिनांक 13.12.2021 को समय 11.00 बजे उनके घर ग्राम परेवा से गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में अभियुक्ता किरन द्वारा बताया गया कि मेरे पति सहदेव का सम्बन्ध मेरे ही गाँव के पार्वती पत्नी विदेशी से था । वह अपनी कमाई का सारा पैसा उसी को दे देते थे और अपना सारा खेत उसी महिला को जोतने-बोने के लिए दे दिये थे। जबसे पूना से कमाकर आए हैं तबसे मुझे कोई पैसा नहीं दिए सारा पैसा पार्वती को दे दिए, पूछने पर मुझे गाली गुप्ता देते हुए कहने लगे अब मैं अपनी सारी जायदाद पार्वती को ही लिख दूँगा साहब मैं आशा बहू हूँ किसी तरह मैं अपनी कमाई से अपने बच्चों को पालती हुं तथा मेरा प्रेम सम्बन्ध बगल के गाँव जमालपुर के सूरज से हो गई थी । जब मैंने देखा कि अब अपनी जायदाद भी पार्वती को लिख देंगे तो मेरे बच्चे अनाथ हो जायेंगे । तब मैंने सूरज से बात किया और कहा कि इनको रास्ते से हटा दो मैं तुम्हें दो लाख रुपया भी दूँगी तो सूरज तैयार हो गया और वह अपने साथी विकास पुत्र रामफल शर्मा सा0 कुदरहा को लेकर दिनाँक 06.12.2021 को रात में आया, मेरे पति शराब पीकर बरामदे में चारपाई पर सो गये थे । मैं व मेरा लड़का और सूरज व विकाश मिलकर अपने पति को मारने का प्लान बनाये और उसी रात में करीब 11.00 बजे मैं व मेरा लड़का, सहदेव का पैर पकड़ा और विकास ने दोनो हाथ पकड़ा तथा सूरज ने उनका गला दबा दिया । फिर भी छटपटा रहे थे तो सूरज ने डंडा उठाकर उनके सिर पर कई बार किया जिससे उनकी मृत्यु हो गयी । तब हम चारो लोग लाश को ले जाकर गाव के पास गन्ने के खेत में छुपा दिये थे

Advertisements
Ad 1

Related posts

27 लाख लूटकांड का फरार अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार!

बिहटा में STF और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

जहानाबाद में ‘सहयोग शिविर’ को लेकर समीक्षा बैठक, पंचायत स्तर पर होगा आयोजन

error: