बिहार

गेहूं लदा ट्रैक्टर 20 फीट गड्ढे में पलटा, एक की मौत!

IMG 20210503 WA0032

नालंदा: बिंद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक को वाहन चलाना नही आता था बावजूद किसी ने ट्रैक्टर चलाने के लिए चाबी दिया जिसके कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई और दबकर मौत हो गयी. जिला के बिंद थाना क्षेत्र के कुशहर गांव के समीप रविवार को गेहूं लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फीट गड्ढे में पलट गया। इस घटना में एक की मौत घटनास्थल पर हो गयी जबकि वहीं एक घायल हो गया। मृतक की पहचान स्व. विशुन राम के 22 वर्षिय पुत्र कुन्दन कुमार व घायल की पहचान मित्तल प्रसाद के 30 वर्षिय पुत्र शिशुपाल कुमार के रूप में हुई है।दोनों बिंद थाना क्षेत्र के कुशहर गांव का रहने वाला है। इधर घटना की सूचना पाकर बिंद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक को वाहन चलाना नही आता था बावजूद किसी ने ट्रैक्टर चलाने के लिए चाबी दिया जिसके कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई और दबकर मौत हो गयी।

नालंदा से राकेश कुमार की रिपोर्ट

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!