बिहार

नवाबगंज में पानी मचाया कहर घर में घुसा बाढ़ का पानी, मचा हायतौबा

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज पंचायत में सोमवार के देर रात से आए बाढ़ का पानी ने तबाही मचा दिया है। खेत में लगे फसल धान, आलू,बर्बाद हो गया है। बताते चलें कि भारत नेपाल सीमा से सटे वार्ड-सात गांव कोशिकापुर में लगभग सभी घरों में पानी घुस गया है। रात से ही लोगों का भोजन चूल्हा बंद है। यहां तक कि कोशिकापुर स्थिति सभी ग्रामीण सड़क पर पानी ऊपर से बह रहा है।

विद्यालय में भी पानी भरा हुआ है। इस मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ने पहुंचकर लोगों को सांत्वना देते हुए संबंधित पदाधिकारी से बात कर अभिलंब सरकारी राहत पहुंचाने की बात कही है। मौके पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास,मुखिया प्रतिनिधि अरुण यादव,पूर्व मुखिया अरबिंद कुमार, हसीब अंसारी, तारानंद यादव,ताराचंद पंडित राजा रक्षित आदि मौजूद थे। जबकि सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ बाढ़ पीड़ितों की सहायता में फुलकाहा एसएसबी के जवान लगे हुए थे।

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: