बिहार

‘राष्ट्रवाद और युवा’ विषय पर पीजी छात्रों ने प्रस्तुत किए प्रभावशाली विचार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना विमेन्स कॉलेज में इतिहास विभाग द्वारा स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए “राष्ट्रवाद और युवा: तिलक के दृष्टिकोण को समझना” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के राष्ट्रवाद संबंधी विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया और उन्हें वर्तमान समय के युवा वर्ग की चुनौतियों एवं जिम्मेदारियों से जोड़ते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

प्रतियोगिता में मरियम फ़ातिमा एवं नूपुर सिन्हा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुष्का सिंह राठौर एवं प्रकृति प्रियम द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि रिया अंबस्था एवं तनु श्री ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का आयोजन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. सिस्टर सेलीन क्रास्ता, ए.सी. के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की शिक्षिका प्रभारी डॉ. कृति सिंह, सहायक प्राध्यापक, इतिहास विभाग थीं। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रवाद की अवधारणा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनके वक्तृत्व कौशल और वैचारिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था।

Related posts

मगध क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जन-केंद्रित पुलिसिंग को लेकर IG विकास वैभव की बड़ी पहल

परीक्षा के बाद दीदियों के चेहरे पर दिखी खुशी, बढ़ा आत्मविश्वास

2.5 इंच के छोटे चीरे से सफल हृदय सर्जरी, 20 वर्षीय युवती को मिला नया जीवन

error: