बिहार

एसएसबी के सीमावर्ती सभी कैम्प में घुसा बाढ़ का पानी, जवान लगे हैं ड्यूटी में

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित 56 वीं वाहनी एसएसबी के सभी कैम्पों में सोमवार से ही बाढ़ का पानी घुस गया है।फिर भी जवान सीमा की सुरक्षा के साथ साथ बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। यह नजारा फुलकाहा, पथराहा, डुब्बरबन्ना, बसमतिया, बेला कैंपों का है। जब न्यूज क्राइम 24, की टीम ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने पहुंचा तो देखा कि जवान हाथों में राइफल टांगे पानी में खड़े होकर अपना ड्यूटी निभा रहे हैं।

नाम नहीं छापने के शर्त पर कुछ जवानों ने बताया कि बाढ़ का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है कैंपों में पानी घुस गया है। ड्यूटी करने में काफी परेशान हो रही है। वहीं पीड़ितों ने बताया कि यह पानी नेपाल के नदियों से आया है। जिसमें जहरीले सांप भी आया है। लोगों में काफी डर बना हुआ है। समाचार लिखे जाने तक बाढ़ की पानी में बढ़ोतरी देखा जा रहा है।

Related posts

पटना सिटी की मायरा पैट्रिक ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया बिहार का मान

डाॅ० लोहिया के आदर्शों पर चलकर ही सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा सकते हैं : राजद

जिले के बायसी प्रखंड के सिमलाबाड़ी पंचायत भवन में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

error: