झारखण्ड

सड़क दुर्घटना में वार्ड सदस्य की मौत

हजारीबाग: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा खुर्द ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य सह समाजसेवी समशुल अंसारी ,50 वर्षीय का रविवार लगभग 11 बजे गुंजरा मोड़ के नजदीक सक्रेज सिमाना जंगल में N.H.-2 के 6 लाईन पर खड़ी ट्रक में बाइक सवार समसुल अंसारी ने टक्कर मारी जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक में इनकी पोती, 20 वर्षीय भी थी जिसका इलाज वे हजारीबाग से करा कर लौट रहे थे। ट्रक से टक्कर के बाद उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गई तथा बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया। बताते चलें कि सड़क चौड़ीकरण व ट्रकों के अधिक संख्या में रोड पर खड़े होने के कारण आने जाने वाले यात्रियों को अत्यधिक परेशानी होती है। शाम के समय खड़ी ट्रकों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हो जाती है जिसके कारण ऐसी दुर्घटनाएं हो रही है।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया